डिजिटल युग में युवाओं का सुनहरा भविष्य : प्रो. महासिंह पूनिया

प्रो. महासिंह पूनिया ने पाठ्यक्रम के पोस्टर का किया विमोचन।
बी.एस.सी. इन मल्टीमीडिया में 60 सीटें उपलब्ध।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/ संजीव कुमारी,19 मई : डिजिटल युग में मल्टीमीडिया शिक्षा युवाओं के लिए रोजगार और रचनात्मकता का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा संचालित बी.एस.सी. इन मल्टीमीडिया पाठ्यक्रम में 60 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। मंगलवार को संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने पाठ्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया।
प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि आज मोबाइल, इंटरनेट, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में मल्टीमीडिया क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, वेब डिजाइनिंग,फोटोग्राफी, एनीमेशन, यूआई- यूएक्स डिजाइन, डिजिटल मीडिया और मोशन ग्राफिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि यूट्यूब, इंस्टाग्राम और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव से डिजिटल कंटेंट निर्माण एक बड़े उद्योग के रूप में सामने आया है। फिल्म, विज्ञापन, गेमिंग और डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में भी मल्टीमीडिया विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है।
प्रो. पूनिया ने बताया कि पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद विद्यार्थी ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर, एनीमेटर, वेब डिजाइनर, सोशल मीडिया मैनेजर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में करियर बना सकते हैं। संस्थान में आधुनिक कंप्यूटर लैब, ऑडियो- वीडियो स्टूडियो और उद्योग आधारित प्रशिक्षण की सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर डॉ. मधुदीप सिंह, डॉ. आबिद अली, डॉ. कंवरदीप सहित विभाग के शिक्षक मौजूद थे।
मल्टीमीडिया विद्यार्थियों की लगभग 100 प्रतिशत प्लेसमेंट।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि बैचलर ऑफ मल्टीमीडिया के विद्यार्थियों की लगभग 100 प्रतिशत प्लेसमेंट होती है। इंस्टाग्राम, सोनी, वेबपल्स सॉल्यूशन, टेकमैग्नेट, पेजट्रैफिक और ग्राफिक इंडिया जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जहां भगवान की कथा होती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है : महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज

Wed May 20 , 2026
पिहोवा,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 19 मई : शिवपुरी रोड स्थित श्री गोबिदानंद आश्रम में महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरी जी महाराज एवं श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज के सानिध्य में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष में सोमवार से आरंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा 17 मई से 16 जून तक चलेगी।कथा में मुख्य यजमान […]

You May Like

Breaking News

advertisement