यूथ वेलफेयर कला, साहित्य एवं भारतीय संस्कृति को समर्पित संस्था ने किया युवा रंगकर्मियों का सम्मान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : यूथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समयुन खान व युवा कलाकार मिराज राज को रंग कर्म गौरव सम्मान 2026 से नवाजा गया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष गोविंद सैनी ने कहा कि इन दोनों कलाकारों ने रंगमंच के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने, नई प्रतिभाओं को मंच देने और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
संस्था संरक्षक उमेश प्रजापति जी ने कहा कि रंग कर्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने संस्कृति को जीवंत रखने मानवीय संवेदनाओं को व्यक्त करने की सशक्त कला है
संस्था के उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी पवन कालरा ने कहा कि समयुन खान की रंग कर्म के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान है साथ ही दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहां रंग कर्म के विकास के लिए संस्था को अभी बहुत कार्य करने की आवश्यकता है संस्था कार्य कर भी रही है और जल्द ही इनके परिणाम सामने होंगे, भारतीय संस्कृति और रंगमंच से जुड़ी विभिन्न प्रकार की विधाएं संरक्षित करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है जिससे आने वाली पीढ़ी रंगकर्म के प्रति सदैव अग्रसर रहे। इस अवसर पर ओमपाल प्रजापति, ईशराफिल राश्मि, शिवम प्रजापति, दानियाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे!

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राचीन नौचंदी मेले में बरेली की कला को मिली सराहना

Fri May 22 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के आदेशक्रम में जनपद मेरठ में विगत वर्षों से लग रहे नौचंदी मेले में संस्कृति विभाग द्वारा पंजीकृत हरजीत कौर एण्ड पार्टी बरेली के कलाकारों ने भारतीय वेशभूषा में भारतीय संस्कृति को संरक्षित करते हुए रुहेलखंडी, हरियाणवी, बुंदेलखंडी लोकनृत्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement