
लोकेशन लखनऊ
रिपोर्टर विपिन राजपूत
आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महोदया से मुलाकात कर विधानसभा हरचंदपुर में चल रही भीषण बिजली कटौती एवं लगातार बिगड़ती विद्युत व्यवस्था का मुद्दा मजबूती से उठाया।
भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र की जनता को 24 घंटे में मात्र कुछ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। ऊपर से लगातार ट्रिपिंग और रोस्टिंग ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। किसानों की सिंचाई, बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और आमजन की दैनिक दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है।
अधिकारियों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि हरचंदपुर की जनता अब इस संकट को और बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है। यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो जनता के साथ बड़ा आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
जनता की आवाज को हर स्तर पर उठाना हमारा कर्तव्य है और हरचंदपुर की जनता को अंधेरे में नहीं रहने दिया जाएगा।


