सोशल मीडिया पर अवैध असलहों का वीडियो वायरल करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर अवैध असलहों का वीडियो वायरल करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

आजमगढ़। जनपद के थाना सरायमीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के साथ वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने वाले एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त एहसान खान पुत्र स्वर्गीय मतीउद्दीन निवासी ग्राम छित्तेपुर थाना सरायमीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वह अपने पास तीन अवैध असलहे होने की बात कह रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर एहसान खान जौनपुर जनपद के थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के एक गांव में मौजूद है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पहले तो अभियुक्त पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने एक अवैध तमंचा और कारतूस ग्राम छित्तेपुर स्थित सलीम की बाग में बंद पड़े पुराने ट्यूबेल में छिपाकर रखे हैं। पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर मौके से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद कर लिए।

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना सरायमीर में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न थानों में कुल 25 मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना सरायमीर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी बताया जा रहा है।

इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे, उपनिरीक्षक विद्याकान्त सिंह, हेड कांस्टेबल धीरज मिश्रा, कांस्टेबल संदीप जायसवाल, महेश तिवारी तथा महिला कांस्टेबल कुसुम सिंह की अहम भूमिका रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार मीडिया काउंसलिंग ऑफ जर्नालिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी सम्मानित

Sat May 23 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 94161 91877 रोहतक 23 मई : समाज एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी को एक भव्य सामाजिक समारोह में सम्मानित किया गया। […]

You May Like

advertisement