
ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को समर्पित साइकिल रैली का आयोजन।
थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 24 मई : आज शहीद स्मारक कुरुक्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को समर्पित एक प्रेरणादायक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों एवं वीर जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित भारत के प्रति जागरूक करना रहा। इस जागरूकता अभियान में डीपीआरओ डॉ. नरेंद्र सिंह की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही अनेक पूर्व सैनिकों एवं सम्मानित सैन्य अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
पूर्व सैनिक एवं अधिकारियों ने रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि ऊर्जा बचाना ही भविष्य बचाना है तथा पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यह रैली देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी एवं पर्यावरण संरक्षण का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनी। सभी प्रतिभागियों ने समाज को ऊर्जा संरक्षण अपनाने तथा आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित पर्यावरण बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित पूर्व सैनिक एवं अधिकारियों में कैप्टन अशोक कुमार, सूबेदार मेजर मलकीत सिंह, हवलदार होशियार सिंह, सूबेदार रमेश कुमार, नायब सूबेदार महेंद्र सिंह सैनी, नायब सूबेदार धर्मपाल सैनी, सूबेदार गुरपाल सिंह, सूबेदार शमशेर सिंह, कैप्टन गुलजार सिंह, सूबेदार गुरनैल सिंह, सूबेदार रविंदर कौशिक, सूबेदार आर.आर. शर्मा, डीपीआरओ डॉ. नरेंद्र सिंह,वेद प्रकाश काजल विशेष रूप से उपस्थित रहे।


