नगर पंचायत अधिशासी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने वाहन चालकों को पेट्रोल डीजल की बचत करने की दी जानकारी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने माननीय मुख्यमंत्री एवं शासनादेश के अनुसार पेट्रोल डीजल तेल बचत योजना के अंतर्गत आज फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत कार्यालय में एक बैठक आहूत की। जिसमें नगर पंचायत के सभी वाहन चालकों को बुलाकर आवश्यकता अनुसार तेल का उपयोग करने करने की बात कही और एवं खड़े वाहन एवं गाड़ी स्टार्ट न रखकर गाड़ी को बंद करने की बात कही। और इस दौरान बैठक में मौजूद समस्त कर्मचारीयों से कस्बे के सभी वार्डों को को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। और इसी के साथ सभी सफाई कर्मचारीयों एवं नगर पंचायत स्टाफ से अपील कर कहा कि वह नगर आये तो वाहनों का उपयोग ना करके पैदल एवं साइकिल साइकिल का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि साइकिल चलाने से हमारा शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त बना रहेगा।
फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम एवं अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि (ईंधन) पेट्रोल डीजल तेल बचत योजना की जानकारी के लिए आज नगर पंचायत के सभी वाहन चालकों एवं समस्त कर्मचारीयों और सभी सभासदों को बुलाकर एक बैठक आहूत की गई। जिसमें हमने सभी लोगों को तेल बचत योजना की जानकारी दी। और सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा साइकिल उपयोग करने की बात कही। इस दौरान बैठक में विधायक प्रतिनिधि, जिला मंत्री संजय चौहान, सभासद अबोध सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद शराफत हुसैन, सभासद जाकिर हुसैन, सभासद मौलाना अहसन अंसारी, सभासद धर्मेंद्र सिंह, सभासद डॉक्टर मोईन उद्दीन, सभासद प्रेम कुमार कोरी, सतीश महेश्वरी, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, वरिष्ठ कॉन्टैक्टर जगत सिंह उर्फ सनी, व्यापारी सचिन चौहान, गौरव मिश्रा, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, ठेकेदार जगत सिंह उर्फ सनी, वसीम ठेकेदार, रिंकू ठेकेदार, वरिष्ठ लिपिक बेला देवी, कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेशसिंह, दिनेश सिंह, जयप्रकाश, गंगाराम आदि समस्त कर्मचारी एवं कस्बे के प्रमुख समाजसेवी एवं गणमान्य लोगों के साथ व्यापारी भी बैठक में मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें की अभी कुछ दिनों पहले अमेरिका इजरायल और ईरान युद्ध के बीच पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर बने वैश्विक वैशिवक स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दो लोगों से जीवन शैली में बदलाव और इंधन बचत बचाने की अपील की थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा को मातृ शोक

Mon May 25 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा की शतवर्षीय माता जी कमला देवी का निधन लंबी बीमारी के चलते नगर के हसीना बेगम अस्पताल में हुआ। शर्मा परिवार, हिन्दू जागृति मंच परिवार एवं नगर समाज में शोक की लहर दौड़ गई।पिछले […]

You May Like

Breaking News

advertisement