नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का लाभ हर जरूरतमंद छात्र तक पहुंचे : सावित्री जिन्दल

सावित्री जिन्दल ने नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का प्रचार-प्रसार बढ़ाने के दिए निर्देश।
नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से मेधावी छात्रों को आगे बढ़ाने का किया आह्वान।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 25 मई : हिसार की विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती सावित्री जिन्दल ने नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए इसे जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने यशस्वी योजना में किए गए विस्तार और इसके माध्यम से प्राइमरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी साझा की।
श्रीमती सावित्री जिन्दल ने नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम, समर्थकों और कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का लाभ कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद छात्र-छात्रा तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए ग्रासरूट स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य करने तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना समय की मांग है, ताकि वे विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।
उन्होंने कहा कि आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। यशस्वी छात्रवृत्ति योजना ऐसे विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बन रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों तक योजना की जानकारी पहुंचाएं।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती सावित्री जिन्दल ने पूर्व में सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं को नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की पहली किश्त जारी की थी। वे लगातार योजना के लाभों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं तथा समय-समय पर महत्वपूर्ण सुझाव देकर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि लाभार्थियों को समय पर सहायता प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर सीए अश्विनी जैन, तरसेम मित्तल, रोहित गुप्ता (वाइस प्रेसिडेंट, स्पोर्ट्स एकेडमी इंडिया), संजीव सीकरी, विनोद गर्ग (सदस्य, जिला कष्ट निवारण समिति), गीता शर्मा (सदस्य, जिला कष्ट निवारण समिति एवं पार्षद), वरिष्ठ पत्रकार सुरेश राणा, राजेश सिंगला, मंजू सिंगला, शैली शर्मा, पूनम सैनी, हरफूल कसेरला तथा सुभाष बारना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माता गायत्री की पूजा एवं महायज्ञ मानव कल्याण का सर्वश्रेष्ठ माध्यम : महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरी 

Mon May 25 , 2026
माता गायत्री की पूजा एवं महायज्ञ मानव कल्याण का सर्वश्रेष्ठ माध्यम : महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरी      पिहोवा,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 25 मई : श्री दक्षिण काली पीठ मॉडल टाउन जेपी कॉलोनी में महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरी महाराज एवं श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज के सानिध्य में सप्त दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन आज […]

You May Like

Breaking News

advertisement