विश्व हिंदू महासंघ आर्यगढ़ की बैठक सम्पन्न, 5 जून को मनाया जाएगा योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस

विश्व हिंदू महासंघ आर्यगढ़ की बैठक सम्पन्न, 5 जून को मनाया जाएगा योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस

बिलरियागंज, आजमगढ़। विश्व हिंदू महासंघ आर्यगढ़ इकाई के तत्वावधान में रविवार सायंकाल सियरहा स्थित राधा-कृष्ण शिव मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार तथा संगठन विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी विश्व हिंदू महासंघ आर्यगढ़ दुर्गा प्रसाद गुप्त ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सनातन धर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 5 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ का जन्मदिवस सायं 6 बजे राधा-कृष्ण शिव मंदिर प्रांगण में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।

बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव एवं बूथ स्तर पर समितियों के गठन का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सनातन संस्कृति एवं हिंदू समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा तथा प्रत्येक बूथ पर सनातन धर्म के अनुयायियों को संगठित करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद गुप्त, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र राय, श्रीनिवास राय, कांता राम, दुःखी प्रसाद मौर्य, अमूल्य कुमार जायसवाल, विपुल कुमार पांडेय, शशिभूषण राय, सुरेंद्र कुमार, बेबी राय, श्रीराम सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आचार्य त्रिपुरारी राय ने की। कार्यक्रम के अंत में संगठन की भावी योजनाओं पर चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को गति देने का आह्वान किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में पंडित कैलाश शर्मा परिवार की ओर से श्री सिद्धेश्वर महादेव सिद्ध शिवालय में करवाई गई आरती

Sun May 31 , 2026
प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में पंडित कैलाश शर्मा परिवार की ओर से श्री सिद्धेश्वर महादेव सिद्ध शिवालय में करवाई गई आरती। श्री सिद्धेश्वर महादेव सिद्ध शिवालय आरती की दिव्य-महिमा पुजारी सत्यदेव (पंजाब) फिरोजपुर 31 मई 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= यह कोई साधारण आरती नहीं,यह स्वयं महादेव की […]

You May Like

Breaking News

advertisement