थानेसर में पीपली से लेकर झांसा रोड तक सरस्वती नदी पर दोनों तरफ दीवार बनाने का तेजी से चल रहा है कार्य : धूमन सिंह किरमच

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 4 जून : सरस्वती बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच ने कहा कि थानेसर में पीपली से लेकर झांसा रोड तक सरस्वती नदी पर दोनों तरफ दीवार बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक सरस्वती बोर्ड द्वारा तीन किलोमीटर का कार्य लगभग कम्पलीट होने को है और सात किलोमीटर झांसा रोड तक बनाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि बरसात के सीजन में शहर में कभी पानी नहीं घुसेगा। इस कार्य के पूर्ण होने पर किसानों और आम जनता को फायदा होगा।
सरस्वती बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच वीरवार को थानेसर में सरस्वती नदी के कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने आज अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
सरस्वती बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की इस योजना से लाखों लोगों को फायदा होगा और जितने भी घाट पवित्र तीर्थ पर इस क्षेत्र में सरस्वती के किनारे हैं, उनका भी सरस्वती बोर्ड उद्धार कर रहा है। अभी तक जितने भी मंदिर व घाट अष्टकोशी यात्रा के तहत आते हैं। उन पर भी काम चल रहा है। इसी प्रोजेक्ट में 8 नए घाट भी बनाए जा रहे हैं, ताकि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को सरस्वती के दर्शन हो सके।
सरस्वती बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच ने कहा कि अभी सरस्वती बोर्ड इस प्रोजेक्ट पर इस सीजन से पहले कंप्लीट करने की योजना पर काम कर रहा है और ताकि लोगों को फ्लड के सीजन में कभी दिक्कत ना आए। उन्होंने कहा कि सरस्वती बोर्ड ने अभी तक सभी नदियों का समावेश सरस्वती नदी में किया है। इसकी वजह से अब सरस्वती नदी में बरसाती पानी आने से किसानों को भी बहुत बड़ा फायदा हुआ है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवा पत्रकार,एवं लेखिका आनंदिता सिंह पाल आइडियल पत्रकार संगठन महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव होंगी

Fri Jun 5 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 महाराष्ट्र, 4 जून : आइडियल पत्रकार संगठन महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय इकाई को मजबूती प्रदान करते हुए युवा पत्रकार आनंदिता सिंह पाल निवासी हरिद्वार उत्तराखंड को आइडियल पत्रकार संगठन महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव […]

You May Like

advertisement