अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने वृक्षारोपण कर नगर में निकाली जागरूकता रैली, वृक्षारोपण का दिया संदेश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , गत दिवस 5 जून दिन शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, चेयरमैन इमराना बेगम एवं मुख्य अतिथि सचिन चौहान ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कस्बे में भव्य जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से नगर वासियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित एवं संतुलित बनाए रखने का संदेश दिया।
रैली का शुभारंभ अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, चेयरमैन इमराना बेगम एवं विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान और कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी सचिन चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली में नगर पंचायत कर्मचारीयों एवं प्रतिभागियों ने पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ, हरियाली है जीवन का आधार जैसे प्रेरणा दायक नारों के माध्यम से नगर वासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
इस मौके पर ईओ, विधायक प्रतिनिधि, व्यापारियों एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से उत्पन्न चुनौतियों का सामना केवल व्यापक वृक्षारोपण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाकर ही किया जा सकता है।
विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम के अंत में नगर वासियों, कर्मचारीयों, प्रमुख समाजसेवियों, व्यापारियों एवं अन्य सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, वरिष्ठ लिपिक बेला देवी, सभासद अबोध सिंह, सभासद शराफत हुसैन, सभासद मौलाना अहसन अंसारी, प्रदीप गुप्ता, सभासद जाकिर हुसैन, सभासद महेंद्र पाल शर्मा, सतीश महेश्वरी, धर्मेंद्र सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, जगत सिंह उर्फ सनी, गौरव मिश्रा, रिंकू, वसीम कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेश सिंह, दिनेश सिंह, गंगाराम, जयप्रकाश, फईम अली, जुवैर, आशीष कुमार गंगवार, विशाल भारती, रिंकू राज, सुपरवाइजर जय बाबू, मनीष कुमार, उपदेश कुमार समेत नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी एवं कस्बे के प्रमुख समाजसेवी, गणमान्य लोगों के साथ व्यापारियों ने भी सक्रिय सहभागिता की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Sat Jun 6 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज 300 बेड हॉस्पिटल परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम की संकल्पना, रचनात्मक प्रस्तुति, समन्वय […]

You May Like

Breaking News

advertisement