सावन माह पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान मास मंदिरा की दुकान हो बंद।हरिबंश मिश्रा

आजमगढ़।सावन माह में कांवड़ यात्रा और शिवभक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मंदिरों के आसपास श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि सावन मास के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िये और शिवभक्त नंगे पांव विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं तथा बाबा धाम की यात्रा पर भी रवाना होते हैं। ऐसे में मंदिरों के आसपास साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए तथा मंदिर मार्गों और आसपास स्थित मुर्गा, मीट एवं मदिरा की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे और पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से सभी उपजिलाधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंदिरों की सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे सावन माह में धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें। ज्ञापन में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में बहुजन-संविधानवादी संगठनों का अनिश्चितकालीन धरना, राष्ट्रपति को भेजा 8 सूत्रीय ज्ञापन

Fri Jul 24 , 2026
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में बहुजन-संविधानवादी संगठनों का अनिश्चितकालीन धरना, राष्ट्रपति को भेजा 8 सूत्रीय ज्ञापन ​स्थान: रायबरेली रिपोर्टर: विपिन राजपूत ​रायबरेली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट-नेट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और संसद मार्च पर केंद्र सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement