परमात्मा को मंगलमय जानते हुए स्वधर्म का पालन करो : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 14 जून : श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु धारा हिमाचल के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि समर्थगुरु धाम, मुरथल, हरियाणा के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के पावन सान्निध्य में अजपा सिद्ध योग, सुरति योग और बालोत्सव कार्यक्रम के साधकों ने अपना फीडबैक दिया। समर्थगुरू धाम में आचार्यों की टीम के निर्देशन में साधना अच्छी होती है। यहाँ का वातावरण आध्यात्मिक और सुंदर है।
आचार्य दीपेन्द्र ने सभी बच्चों को सुन्दर प्रशिक्षण दिया। जिसमें बच्चों को ध्यान, प्रज्ञा, उत्सव के साथ मिडब्रेन एक्टिवेशन सिखलाया गया।
प्रत्येक वर्ष जून माह में बच्चों की छुट्टियों में यह आध्यात्मिक मेला मनाया जाता है।
समर्थगुरु धाम के केंद्रीय संयोजक आचार्य दर्शन जी ने बताया कि समर्थगुरु धाम मुरथल , हरियाणा में अगले वर्ष बालोत्सव कार्यक्रम 1जून से 6 जून 2027 को होगा। बच्चों के माता पिता सिद्धार्थ ध्यान योग, सुरति योग, दाम्पत्य प्रज्ञा और वात्सल्य प्रज्ञा कार्यक्रम इस अवधि में कर सकते है। आज ट्विटर के माध्यम से आदरणीय समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया ने विशेष बताया कि चुपचाप नहीं बैठना है,स्वधर्म का पालन करना है। मनुष्य स्वयं विचार करे कि उसे वर्तमान परिस्थिति में क्या करना चाहिए। कर्म हम करेंगे, लेकिन जो भी अंत में होगा, वह हमारे लिए मंगलमय होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसआईआर को लेकर कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

Sun Jun 14 , 2026
बाबा साहब बीआर अंबेड़कर द्वारा बनाए संविधान में हर किसी को बराबर का अधिकार : अशोक अरोड़ा। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 14 जून : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा है कि बाबा साहब भीमराव अंबेड़कर द्वारा बनाए गए भारत के संविधान में सभी को बराबर […]

You May Like

Breaking News

advertisement