
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।
फरीदाबाद, 16 जून : आइडियल पत्रकार संगठन प्रदेश इकाई हरियाणा का विस्तार करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार श्री वेद प्रकाश निवासी बल्लभगढ़ फरीदाबाद हरियाणा को आइडियल पत्रकार संगठन हरियाणा का प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है l यह नियुक्ति आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश महासचिव हरियाणा श्री सुनील कुमार जांगडा जी की संस्तुति पर तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कौशिक की सहमति एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमारी से विचार विमर्श करने के उपरांत किया गया है। यह नियुक्ति अवैतनिक है और तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आइडियल पत्रकार संगठन संपूर्ण परिवार की तरफ से आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अजय कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष आइडियल पत्रकार संगठन कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारत।


