महिला आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

महिला आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें

महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने के लिए दिये निर्देश

महिला जनसुनवाई में प्राप्त हुई 10 शिकायते

महिला आयोग की सदस्य द्वारा जनजागरूकता चौपाल में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

रायबरेलीः- 17 जून 2026
मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग पुनम द्विवेदी ने जिला पंचायत सभागार में महिला उत्पीड़न व उनकी समस्याओं से जुड़े मुद्दो के बारे में अधिकारियों से समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने जन सुनवाई करते हुए घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, वैवाहिक समस्या, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा व रोजगार आदि संबंधी शिकायत सुनी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित महिलाओ को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि महिलाओं के उत्पीड़न व महिला से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से किया जाये तथा महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार ग्राम पंचायत व ग्रामीण स्तर पर कराया जाये। जिन प्रकरणों में अभी कार्यवाही लंबित है उन्हें भी आयोग के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देश है कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई की जाए।
महिला जन सुनवाई के दौरान 10 शिकायत प्राप्त हुई जिन्हें शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। महिला आयोग सदस्य ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय सुनिश्चित करना राज्य महिला आयोग की प्राथमिकता है और किसी भी पीड़िता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
इसके पश्चात मा0 सदस्य महिला आयोग द्वारा विकास खण्ड खीरों में जनजागरूकता चौपाल में प्रतिभाग कर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मा0 सदस्य द्वारा 02 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया।
इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा, सहायक श्रमायुक्त शशी सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी वीरेन्द्र पाल, जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह, जेन्डर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, काउन्सलर श्रद्धा सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रा०वि० दौतरा ने राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग प्रतियोगिता में विजेता बनकर रचा एक नया इतिहास

Thu Jun 18 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत प्रा०वि० दौतरा ने राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग प्रतियोगिता में विजेता बनकर रचा एक नया इतिहास भारत में 51वीं रैंक प्राप्त कर इस प्रतियोगिता का राष्ट्रीय विजेता बना रायबरेली:- 17 जून 2026जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया है कि प्राथमिक विद्यालय दौतरा, विकास […]

You May Like

Breaking News

advertisement