
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार आजमगढ़
कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।


