नवीन जिन्दल फाउंडेशन का टैली प्रशिक्षण कार्यक्रम बना युवाओं के लिए रोजगार की नई राह

नवीन जिन्दल फाउंडेशन का टैली प्रशिक्षण कार्यक्रम बना युवाओं के लिए रोजगार की नई राह

सांसद नवीन जिन्दल की पहल से 30 युवाओं को मिला रोजगार, कौशल विकास के जरिए आत्मनिर्भर बन रहे युवा।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 19 जून : युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सांसद नवीन जिन्दल की पहल के सार्थक परिणाम आ रहे हैं। इसी कड़ी में नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित टैली प्रशिक्षण कार्यक्रम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को आधुनिक लेखांकन एवं वित्तीय प्रबंधन से जुड़े व्यावहारिक कौशल सिखाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। कार्यक्रम के तहत अब तक कुल 4 बैच संचालित किए गए हैं। इनमें से 3 बैचों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है, जबकि चौथा बैच वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।
नवीन जिन्दल फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को टैली सॉफ्टवेयर, जीएसटी, इन्वेंट्री मैनेजमेंट, पेरोल प्रोसेसिंग और कम्प्यूटरीकृत लेखांकन का गहन व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना तथा उनकी रोजगार क्षमता को मजबूत बनाना है।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। अब तक 30 प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों एवं कंपनियों में रोजगार प्राप्त हो चुका है। वहीं अन्य प्रतिभागियों के लिए साक्षात्कार और प्लेसमेंट प्रक्रिया जारी है, जिससे निकट भविष्य में और अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा सके। यह पहल कौशल विकास के माध्यम से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार श्री कृष्ण कुमार आइडियल पत्रकार संगठन बाराबंकी के जिला अध्यक्ष नियुक्त

Fri Jun 19 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी, दूरभाष – 9416191877 बाराबंकी,19 जून : आइडियल पत्रकार संगठन का उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में विस्तार करते हुए जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री कृष्ण कुमार निवासी टिकैत नगर बाराबंकी को आइडियल पत्रकार संगठन बाराबंकी का जिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement