810 बीएलओ 783831 मतदाताओं की लिस्ट अपडेट करने की प्रक्रिया में जुटे : विश्राम कुमार मीणा

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बीएलओ को तेज गति से काम करने के दिए निर्देश।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 19 जून : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में 810 बीएलओ 783831 मतदाताओं की लिस्ट अपडेट करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। सभी 810 बूथों पर विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य करने में बीएलओ को तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सभी 783831 मतदाताओं के एन्यूमरेशन फार्म प्रिंट होने के साथ-साथ वितरित भी किए जा रहे हैं। अभी तक 453014 मतदाओं को एन्यूमरेशन फार्म प्राप्त हो चुके हैं।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा लघु सचिवालय के एनआईसी के वीसी हॉल में वीडियो कांफ्रेंस में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने वीडियो कांफ्रेंस में प्रदेश के सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं का सत्यापन सुनिश्चित करें तथा नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास करें। इसके साथ ही मृत, स्थानांतरित एवं अपात्र मतदाताओं का विवरण भी सही ढंग से अद्यतन किया जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मार्केटिंग के तौर-तरीकों को नया आकार दे रहा है एआई : प्रोफेसर डेनिश शाह

Fri Jun 19 , 2026
एसवीएसयू के ट्रांजिट कैंपस में अमेरिकन प्रोफेसर ने दिया एजेंटिक एआई पर विशेष व्याख्यान। गुरुग्राम,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 19 जून : अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के रॉबिन्सन कॉलेज ऑफ बिजनेस में मार्केटिंग विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) डेनिश शाह ने कहा कि एजेंटिक एआई मार्केटिंग के तौर-तरीकों को नया आकार […]

You May Like

Breaking News

advertisement