अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इनर व्हील क्लब ग्लोरी प्लस द्वारा कैंफर एस्टेट कॉलोनी स्थित मंदिर प्रांगण में विशेष योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इनर व्हील क्लब ग्लोरी प्लस द्वारा कैंफर एस्टेट कॉलोनी स्थित मंदिर प्रांगण में विशेष योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में इनर व्हील क्लब ग्लोरी प्लस द्वारा कैंफर एस्टेट कॉलोनी स्थित मंदिर प्रांगण में योग दिवस की पूर्व संध्या पर एक विशेष योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता एवं अनीता वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
प्रातः आयोजित इस योग शिविर में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति तथा ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया।
डॉ. मधु गुप्ता ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन की आधारशिला है। नियमित योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन को भी शांति और ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
शिविर में महिलाओं एवं बच्चों की विशेष सहभागिता रही। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ योगासन किए तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व, संतुलित आहार एवं तनावमुक्त जीवन पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्यवर्धक पेय एवं अल्पाहार वितरित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने योग के प्रति जागरूकता फैलाने तथा समाज में स्वास्थ्य संवर्धन हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर क्लब सदस्य अफजा, सुनीता, वैशाली, अंजू, रीना, डॉ. कविता, डॉ. ममता पराशर, सुरभि, सचिन पाठक, सरिता, मनु, रजनी, दुर्गेश, जयश्री सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाथ नगरी बरेली में छत्रपति शिवाजी चौक राजेंद्र नगर पर भव्यता के साथ मनाया गया शिवसेना का 60 वां स्थापना दिवस

Sat Jun 20 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : शिवसेना नाथ नगरी बरेली इकाई के द्वारा छत्रपति शिवाजी चौक राजेंद्र नगर पर शिवसेना स्थापना दिवस के उपलक्ष पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया और छत्रपति शिवाजी महाराज की जय जयकार कर उनके शौर्य पराक्रम की प्रशंसा की […]

You May Like

Breaking News

advertisement