चंद्रमा ऋषि आश्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी, चला विशेष स्वच्छता अभियान

Oplus_131072
Oplus_131072

चंद्रमा ऋषि आश्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी, चला विशेष स्वच्छता अभियान
आजमगढ़। जनपद के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के निर्देश पर 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड पल्हनी स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम, मुजफ्फरपुर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 5 बजे से प्रारंभ होगा, जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
इसी क्रम में शनिवार 20 जून 2026 को जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के निर्देशन में आश्रम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सड़क के दोनों किनारों से कूड़ा-कचरा हटाया गया, घास की कटाई की गई, झाड़ू लगाकर सफाई की गई तथा चुने का छिड़काव किया गया। स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया ताकि योग दिवस कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
प्रशासन द्वारा बताया गया कि योग दिवस के अवसर पर जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी चंद्रमा ऋषि आश्रम पहुंचकर योगाभ्यास करेंगे तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। “करो योग, रहो निरोग” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शासन की मंशानुरूप ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि स्वच्छता जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे सभी को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
स्वच्छता अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी अभय चौहान, संजय कुमार, बृजेश यादव, अनिल मौर्य, वीरेंद्र कुमार, संजय राम, राजबहादुर चौधरी, अरविंद कुमार, श्रीराम, सुनील यादव, रामबचन राम, सुनील कुमार, अजय मौर्य, अतुल कुमार, नंदू, शिवकुमार, रतन यादव, उमेश यादव, राजेश कुमार, भगवान मौर्य, सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टीबी मरीजों का कोई भुगतान नहीं रुकेगा, विशेष सत्यापन अभियान शुरू

Sat Jun 20 , 2026
नि:क्षय पोषण योजना का लाभ समय से दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, घर-घर पहुंचकर किया जाएगा सत्यापन

You May Like

advertisement