सांसद नवीन जिन्दल ने रमेश सैनी को भाजपा कुरुक्षेत्र का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर दी शुभकामनाएं

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 21 जून : सांसद नवीन जिन्दल ने भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा श्री रमेश सैनी को भाजपा कुरुक्षेत्र का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सांसद नवीन जिन्दल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का धन्यवाद करते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्री रमेश सैनी एक समर्पित, कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता रहे हैं, जिन्होंने संगठन के प्रति सदैव निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है। भाजपा संगठन ने उनकी मेहनत, अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रमेश सैनी के नेतृत्व में भाजपा संगठन कुरुक्षेत्र में और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों, विचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।
सांसद नवीन जिन्दल ने विश्वास जताया है कि रमेश सैनी अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
उन्होंने रमेश सैनी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को समर्पितनिरंकारी मिशन का योग दिवस

Sun Jun 21 , 2026
स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को समर्पितनिरंकारी मिशन का योग दिवस रिपोर्ट – डॉ. वीरेंद्र कुमार सरोज आजमगढ़ / सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन की विभिन्न शाखाओं में योग एवं आध्यात्मिक जागरूकता […]

You May Like

Breaking News

advertisement