
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 21 जून : सांसद नवीन जिन्दल ने भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा श्री रमेश सैनी को भाजपा कुरुक्षेत्र का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सांसद नवीन जिन्दल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का धन्यवाद करते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्री रमेश सैनी एक समर्पित, कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता रहे हैं, जिन्होंने संगठन के प्रति सदैव निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है। भाजपा संगठन ने उनकी मेहनत, अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रमेश सैनी के नेतृत्व में भाजपा संगठन कुरुक्षेत्र में और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों, विचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।
सांसद नवीन जिन्दल ने विश्वास जताया है कि रमेश सैनी अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
उन्होंने रमेश सैनी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है।


