
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जिला चिकित्सालय पहुँचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया और आमजन से जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए आगे आने की अपील की।
रक्तदान के बाद जिलाधिकारी ने कहा, “रक्तदान सबसे बड़ा दान है। आपकी एक यूनिट रक्त किसी दुर्घटना पीड़ित, थैलेसीमिया मरीज या प्रसूता को नया जीवन दे सकती है। हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में 3-4 बार जरूर रक्तदान करना चाहिए।”
उन्होंने बताया कि रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती। शरीर 48 घंटे में ही नया खून बना लेता है। उल्टा, नियमित रक्तदान से डायबिटीज और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह सहित जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक और स्टाफ मौजूद रहे। सीएमओ ने भी रक्तदान करने हेतु आमजन से आग्रह किया।

