उत्तर प्रदेश एनसीसी राज्य कर्मचारी संघ ने तपती गर्मी में राहगीरों को किया शीतल पेय वितरण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : उत्तर प्रदेश एनसीसी राज्य कर्मचारी संघ, बरेली मुख्यालय के तत्वावधान में 21 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी के निकट, बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट पर राहगीरों के लिए शीतल पेय (ठंडा) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संघ के अध्यक्ष डॉ. अंचल अहेरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश एनसीसी राज्य कर्मचारी संघ द्वारा प्रतिवर्ष सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गर्मी के मौसम में शरबत एवं शीतल पेय वितरण तथा शीत ऋतु में खिचड़ी सहभोज जैसे जनहितकारी कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाते हैं।
भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य से बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं एवं महिलाओं ने शीतल पेय ग्रहण कर राहत महसूस की तथा एनसीसी संघ के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पुण्यार्थ कार्यक्रम में एनसीसी समूह मुख्यालय बरेली, 8 बालिका वाहिनी एनसीसी तथा 21 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से टीकाराम शर्मा, जगपाल सिंह भाटी, जगदीश चंद्र जोशी, उदयवीर सिंह, एम.पी. गोला, अशोक कुमार, विवेक सिंह गुर्जर, कृष्ण कुमार मौर्य, सोनी अंबवानी, ललित कुमार, गार्गी शर्मा, तंजीम अहमद, हेमंत सिंह, पूरन जोशी, अजेन्द्र प्रताप सिंह, विनोद कुमार, शाजिया, वीरेंद्र कुमार, राहुल, कमल वर्मा एवं गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मातृशक्ति न्यास की तरफ से मातृशक्ति न्यास की संस्थापिका निशि त्रिपाठी के घर पर हमेशा की तरह इस बार भी मीटिंग

Wed Jun 24 , 2026
लोकेशन लखनऊरिपोर्टर विपिन राजपूत मातृशक्ति न्यास की तरफ से मातृशक्ति न्यास की संस्थापिका निशि त्रिपाठी के घर पर हमेशा की तरह इस बार भी मीटिंग किया गया अपने कार्य को लेकर मातृशक्ति की टीम ने एक-एक करके अपनी राय को जाहिर किया अपने विचार को सामने रखा और अपने कार्य […]

You May Like

advertisement