
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : उत्तर प्रदेश एनसीसी राज्य कर्मचारी संघ, बरेली मुख्यालय के तत्वावधान में 21 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी के निकट, बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट पर राहगीरों के लिए शीतल पेय (ठंडा) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संघ के अध्यक्ष डॉ. अंचल अहेरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश एनसीसी राज्य कर्मचारी संघ द्वारा प्रतिवर्ष सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गर्मी के मौसम में शरबत एवं शीतल पेय वितरण तथा शीत ऋतु में खिचड़ी सहभोज जैसे जनहितकारी कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाते हैं।
भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य से बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं एवं महिलाओं ने शीतल पेय ग्रहण कर राहत महसूस की तथा एनसीसी संघ के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पुण्यार्थ कार्यक्रम में एनसीसी समूह मुख्यालय बरेली, 8 बालिका वाहिनी एनसीसी तथा 21 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से टीकाराम शर्मा, जगपाल सिंह भाटी, जगदीश चंद्र जोशी, उदयवीर सिंह, एम.पी. गोला, अशोक कुमार, विवेक सिंह गुर्जर, कृष्ण कुमार मौर्य, सोनी अंबवानी, ललित कुमार, गार्गी शर्मा, तंजीम अहमद, हेमंत सिंह, पूरन जोशी, अजेन्द्र प्रताप सिंह, विनोद कुमार, शाजिया, वीरेंद्र कुमार, राहुल, कमल वर्मा एवं गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे।


