कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा और एनआईटी की डॉ. तन्वी गुप्ता को मिला भारतीय पेटेंट

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – उमेश गर्ग।
दूरभाष – 94161 91877

सस्टेनेबल हाई- परफॉर्मेंस कंक्रीट की टर्नरी ब्लेंडेड कंपोजिशन पर पेटेंट प्राप्त।

कुरुक्षेत्र, 24 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र की डॉ. तन्वी गुप्ता द्वारा विकसित पर्यावरण-अनुकूल उच्च-प्रदर्शन कंक्रीट की टेक्नोलॉजी को भारतीय पेटेंट मिला है।
प्रो. सोमनाथ सचदेवा और डॉ. तन्वी गुप्ता द्वारा विकसित इस टेक्नोलॉजी में औद्योगिक अपशिष्टों का उपयोग करके पर्यावरण अनुकूल उच्च प्रदर्शन वाला कंक्रीट तैयार किया गया है। इसमें स्टेनलेस स्टील उद्योग से प्राप्त एओडी स्टील स्लैग और जिंक निष्कर्षण का उप-उत्पाद जारोसाइट को सीमेंट के आंशिक प्रतिस्थापन के रूप में शामिल किया गया है। भारत में प्रतिवर्ष लगभग 19 मिलियन टन स्टील स्लैग और 0.5 मिलियन टन जारोसाइट उत्पन्न होता है, जो वर्तमान में लैंडफिल में डंप किया जाता है और पर्यावरणीय समस्याएं पैदा करता है। इस नवाचार से इन अपशिष्टों को मूल्यवान निर्माण सामग्री में बदला जा सकेगा।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि यह पेटेंट सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन, संसाधन संरक्षण, लागत बचत और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में महत्वपूर्ण योगदान तथा सर्कुलर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी।
डॉ तन्वी गुप्ता ने बताया कि विकसित टर्नरी ब्लंडेड कंक्रीट में लगभग 30 प्रतिशत औद्योगिक अपशिष्ट सामग्री (जिसमें एओडी स्टील स्लैग और जारोसाइट शामिल है) का उपयोग किया गया है। प्रयोगों में इस कंक्रीट ने 50 एमपीए से ज्यादा की कम्प्रेसिव स्ट्रेंथ हासिल की, जो पारपंरिक कंक्रीट से अधिक है। साथ ही इसमें सड़क निर्माण के लिए आवश्यक फ्लेक्सुरल स्ट्रेंथ ज्यादा पाई गई है तथा घर्षण और एसिड अटैक के प्रति भी बेहतर प्रतिरोध पाया गया है। यह कंक्रीट कम लागत, कम कार्बन उत्सर्जन और उच्च टिकाऊपन के साथ राजमार्गों, पुलों, औद्योगिक फर्शों, प्री-कास्ट उत्पादों, आवासीय एवं वाणिज्यिक भवनों आदि के निर्माण के लिए अत्यंत उपयुक्त है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सच्ची श्रद्धा और भक्ति का निर्जला एकादशी में महत्त्व है : डॉ. मिश्रा

Thu Jun 25 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी। कुरुक्षेत्र, 24 जून : श्री दुर्गा देवी मन्दिर के पिपली (कुरुक्षेत्र) के पीठाधीश ज्योतिष व वास्तु आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा के अनुसार गुरुवार 25 जून 2026, स्वाति नक्षत्र,शिव योग और तुला राशि चन्द्रमा में निर्जला एकादशी मनाई जाएगी […]

You May Like

advertisement