भाजपा जिला मंत्री अमन सिंह द्वारा अपने प्रतिष्ठान पर राहगीरों के लिए कराया शरबत वितरण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , भाजपा जिला मंत्री ने अपने प्रतिष्ठान पर कस्बा वासियों और राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत वितरण कराया। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी पुलिस चौकी के निकट भाजपा जिला मंत्री अमन सिंह ने भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए अपने प्रतिष्ठान मयूर रेजीमेंट गारमेंट के सामने कैंप लगाकर ठंडा मीठा शरबत वितरण कराया।
शरबत वितरण कार्यक्रम में पहुंचे मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने भी भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए कस्बा वासियों और राहगीरों के लिए शरबत वितरण कराया।
इसी दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारीयों एवं कस्बा वासियों और राहगीरों मजदूरो, रिक्शा चालकों ने भीषण गर्मी में ठंडा मीठा शरबत पीकर राहत की साथ ली। मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने मयूर रेडीमेड गारमेंट के मलिक भाजपा जिला मंत्री अमन सिंह की सेवा भाव से पुनीत कार्य करने और भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा मीठा शरबत पिलाने पर उनकी सराहना की। शरबत वितरण कार्यक्रम में मयूर रेडीमेड गारमेंट के मालिक आशीष कुमार, नंदू उर्फ चंदन, सुनील गंगवार, अखिलेश सैनी, हेमेंद्र गंगवार, वरुण गंगवार, अवधेश गंगवार, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, व्यापारी सचिन चौहान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, ओमेंद्र सिंह चौहान, ठेकेदार गौरव मिश्रा, अध्यापक संदीप गुप्ता आदि लोगों ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वयंसेवकों ने धूमधाम से मनाया 'हिंदू साम्राज्य दिवस

Tue Jun 30 , 2026
‘ कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता वीवी न्यूज़ बदायूं। शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलकर राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प बदायूँ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नगर बदायूँ द्वारा शनिवार 27-0626को शिव देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज के विशाल सभागार में ‘हिंदू साम्राज्य दिवस’ उत्साह एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ […]

You May Like

Breaking News

advertisement