कलेक्टर ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर शिक्षिका प्रेमवती जोहल को किया सम्मानित

सुकमा, 01 जुलाई 2026/ जिले में शिक्षा विभाग के लिए मंगलवार का दिन सम्मान और गौरव का अवसर बन गया, जब जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीआर मंडावी के मार्गदर्शन में प्राथमिक शाला चिखलगुड़ा की प्रधान पाठक श्रीमती प्रेमवती जोहल को शासकीय सेवा में अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त किया गया। वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पित योगदान और सेवाभाव को इस अवसर पर विशेष रूप से सराहा गया।
    सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री अमित कुमार ने श्रीमती जोहल को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के प्रति जिले की ओर से आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्हें पेंशन से संबंधित पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) भी प्रदान किया गया, जिससे उनकी सेवानिवृत्ति प्रक्रिया को सहज और सम्मानजनक रूप से पूर्ण किया जा सका।
   इस अवसर पर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने श्रीमती प्रेमवती जोहल को उनके उज्ज्वल, सुखद एवं स्वस्थ भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके समर्पण, अनुशासन और शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धमतरी जिले को मिली शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात: खुलेगा नया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय

Wed Jul 1 , 2026
आदिवासी अंचल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं पूर्णतः नि:शुल्क आवासीय शिक्षण वातावरण धमतरी, 01 जुलाई 2026/ अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा जनजातीय विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धमतरी जिले को एक महत्वपूर्ण […]

You May Like

Breaking News

advertisement