
श्री श्याम शाखा हिसार द्वारा सेक्टर 14 में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक दिवसीय रक्त जांच शिविर लगाया
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – वैभव गुप्ता।
हिसार, 2 जुलाई : भारत विकास परिषद् , श्री श्याम शाखा हिसार द्वारा भारत विकास परिषद के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्थानीय सेक्टर 14 में स्थित सुभाष पार्क में एक दिवसीय निशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया।
श्री श्याम शाखा हिसार के प्रधान संजय मित्तल व सचिव संदीप मित्तल ने बताया कि रक्त जांच शिविर में सिटी कालडा पैथ लैब व शाखा के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। रक्त जांच शिविर में लगभग 100 से ज्यादा संख्या में बुजुर्गों,युवाओं और मातृशक्ति ने जांच करवाई इसमें कैलेस्ट्रॉल. कैल्शियम, हेमोग्लोबिन, शुगर की निःशुल्क जांच की गई। इसके अलावा पूरे शरीर की जांच काफी रियायती दरों में करवाई।
इस जांच शिविर में लैब संचालकों कि ओर से सभी को रियायती कार्ड भी बना कर दिया।
इस मौके पर भारत विकास परिषद हरियाणा पश्चिम प्रांत के गतिविधि संयोजक संस्कार हुकम चंद गोयल, हिसार जिला समन्वयक ऋषिराज बुड़ाकिया, शाखा के संरक्षक एनके गोयल, शाखाध्यक्ष संजय मित्तल, शाखा कोषाध्यक्ष गजानंद गर्ग, गतिविधि संयोजक सेवा दीपक गर्ग, जगदीश तायल, मनोज कुमार , नवीन पूनिया सहित शाखा के सदस्यगण, सेक्टर 14 वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अजय जिंदल व उनकी पूरी टीम मुख्य रूप से उपस्थित रही।
चित्र,पार्क में रक्त जांच करवाते, सेक्टर 14 निवासी।


