परशुराम जन्मोत्सव को भव्य बनाने हेतु जिलाधिकारी को सौंपा गया मांगपत्र

परशुराम जन्मोत्सव को भव्य बनाने हेतु जिलाधिकारी को सौंपा गया मांगपत्र

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : संभल, आगामी 29 व 30 अप्रैल को जनपद संभल की तीनों तहसीलों में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं शोभायात्राओं की सफलता हेतु एडवोकेट उमेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया को मांगपत्र सौंपा।
मांगपत्र में कार्यक्रम स्थलों पर प्रशासनिक समन्वय, स्वच्छता व्यवस्था तथा निर्बाध जल एवं विद्युत आपूर्ति की मांग की गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न हो सके।
कार्यक्रमों का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में सांस्कृतिक चेतना और एकता का संचार करना है।
प्रमुख कार्यक्रम निम्नानुसार हैं:
29 अप्रैल: तहसील गुन्नौर के गँवा नगर में शोभायात्रा, हवन-पूजन व भंडारा।
30 अप्रैल: तहसील संभल, चंदौसी एवं बहजोई में भव्य आयोजन, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा ,हवन, पूजन, शोभायात्रा एवं भंडारे शामिल होंगे।
इस अवसर पर यह भी आग्रह किया गया कि विद्यालयों में भगवान परशुराम के जीवन पर भाषण, चित्रकला, निबंध, नाटक एवं प्रभात फेरियों के माध्यम से नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से अवगत कराया जाए।
एडवोकेट उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम न केवल चिरंजीवी हैं, बल्कि कलियुग में प्रकट होने वाले भगवान कल्कि के गुरु भी होंगे। यह तथ्य जनपद संभल की पुण्य भूमि को एक विशेष आध्यात्मिक महत्व प्रदान करता है।
इस दौरान संजीव शुक्ला,राज कुमार शर्मा, विवेक मिश्रा,मुकेश गौड़,नरेश कुमार शर्मा ,गौरव कांत प्रमोद शर्मा भूपेंद्र शर्मा शुभम सोमपाल शर्मा रवि शंखधर अतुल शर्मा मोहित गौर ,प्रभाकर शुक्ला ,मुकेश शर्मा ,सौरभ कांत शर्मा, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: मेयर ने वार्डो की लिए रवाना किए चार फॉगिंग वाहन

Fri Apr 18 , 2025
सागर मलिक देहरादून नगर निगम ने डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। मेयर सौरभ थपलियाल ने फागिंग और लार्विसाइडल के छिड़काव के लिए वाहन नगर निगम ने डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए तैयारियां तेज कर दी है। मेयर सौरभ थपलियाल ने मंगलवार […]

You May Like

Breaking News

advertisement