अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में 5 जुलाई को होगा भारतीय सिविल सेवा में चयनित प्रतिभाशाली युवाओं का भव्य अभिनंदन समारोह

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – उमेश गर्ग दूरभाष 94161 91877

कुरुक्षेत्र, 2 जुलाई : अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र द्वारा भारतीय सिविल सेवा (UPSC), राज्य सिविल सेवा एवं न्यायिक सेवाओं में वर्ष 2026 में चयनित सर्वसमाज के प्रतिभाशाली युवाओं के सम्मान में 5 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रेस को संबोधित करते हुए जाट धर्मशाला की कमेटी ने बताया कि इस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से भारतीय सिविल सेवा, राज्य सिविल सेवा एवं न्यायिक सेवाओं में चयनित अधिकारी अपने माता-पिता एवं परिवारजनों सहित भाग लेंगे। कार्यक्रम में चयनित अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा तथा उनके अथक परिश्रम, अनुशासन, संघर्ष, समर्पण और सफलता की प्रेरणादायी यात्रा को समाज के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर दीनबंधु सर छोटूराम पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया जाएगा, जो विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण ज्ञान केंद्र सिद्ध होगा।
समारोह में आईजी हरियाणा पुलिस पंकज नैन, चित्रलेखा शर्मा (डायरेक्टर, गृह मंत्रालय), उपायुक्त कुरुक्षेत्र, पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र, एसडीएम कुरुक्षेत्र, बीरेंद्र सहारण तथा डॉ. सतबीर कादयान (चीफ इरिगेशन) सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन और आत्मविश्वास का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि आज के युवा ही देश का भविष्य हैं और ऐसे कार्यक्रम उन्हें यह विश्वास दिलाते हैं कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से देश की सर्वोच्च सेवाओं में स्थान प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने प्रदेशभर के विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, शिक्षकों,अभिभावकों तथा युवाओं से इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि चयनित अधिकारियों से प्रत्यक्ष संवाद और उनके अनुभव सुनने का अवसर युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक सिद्ध होगा। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना, सकारात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और उच्च लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प विकसित करते हैं तथा उन्हें जीवन में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस दौरान उपप्रधान बनी सिंह ढुल, नरेंद्र नैन, गंगा बिशन सहारण, रमेश मलिक जितेंद्र घराडसी अंग्रेज चीबा, दरिया सिंह गराडसी, गुलाब सिंह, अमित घसो, तिलकराज अलेवा,इत्यादि शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रोफ़ेसर के.आर. अनेजा ने स्पेन में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आमंत्रित वक्ता के तौर पर भाषण देकर अपने संस्थान का मान बढ़ाया

Thu Jul 2 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र, 2 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और देश के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि प्रोफ़ेसर डॉ. के.आर. अनेजा ने 25-27 जून, 2026 को बार्सिलोना, स्पेन में ‘एडवांस्ड पल्मोनोलॉजी,रेस्पिरेटरी मेडिसिन और लंग हेल्थ’ (ICPRL-2026) पर आयोजित तीन […]

You May Like

Breaking News

advertisement