राष्ट्रीय सहकारिता जागरूकता सप्ताह रैली निकाल किसानों को योजनाओं की दी जानकारी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, राष्ट्रीय सहकारिता जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार को विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी कार्यालय से कस्बे तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व खंड विकास अधिकारी आशीष पाल एवं सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) ज्ञानेन्द्र भास्कर ने किया। इसमें क्षेत्र की विभिन्न सहकारी समितियों के सचिवों ने भाग लेकर किसानों को सहकारिता विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
रैली के दौरान किसानों को अल्पकालिक ऋण वितरण, निर्धारित दरों पर यूरिया, डीएपी व एनपीके खाद की उपलब्धता तथा सहकारी समिति की सदस्यता के लाभों के बारे में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में सहकारी समितियों से जुड़ने की अपील की।
खंड विकास अधिकारी आशीष पाल ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों को सस्ती दरों पर खाद, बीज और ऋण जैसी सुविधाएं डिजिटल व्यवस्था के जरिए उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने समिति सचिवों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक करें।
सहायक विकास अधिकारी ज्ञानेन्द्र भास्कर ने बताया कि पैक्स कंप्यूटरीकरण, डिजिटल भुगतान प्रणाली, कॉमन सर्विस सेंटर, फसल बीमा योजना और जन औषधि केंद्र जैसी सुविधाओं से किसानों को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं मिल रही हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी समिति सचिवों ने अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के वरिष्ठ नेता चौधरी अरुण सिंह राठी, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, भारतीय किसान यूनियन टिकैट के मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान, उपाध्यक्ष एडवोकेट विशाल पाल, जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर अरविंद सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष झंडू सिंह, राकेश कुमार आदि किसान मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा (UPTET)2026 बरेली के 17 केंद्रों पर सकुशल हुई संपन्न

Sun Jul 5 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग , प्रयागराज द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा ( UPTET ) 2026 बरेली के 17 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई । इस क्रम में एफ आर इस्लामिया इण्टर कॉलेज बरेली में दो केंद्रों पर पाँच पालियों […]

You May Like

advertisement