
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

बाबा श्याम का होगा भव्य संकीर्तन।
18 जुलाई दिन शनिवार को होंगे 1008 हवन यज्ञ सम्पन।
सुबह हवन महायग और शाम को बरसेगी महालक्ष्मी जी के नेतृत्व में श्याम कृपा।

लुधियाना, सुनील जैन 7 जुलाई : पंजाब के लुधियाना के हंबड़ा रोड पर गबिन्द गौ धाम के बिल्कुल नज़दीक निर्माणाधीन अग्रवाल समाज के पहले श्री अग्रसेन धाम में 18 जुलाई को 1008 हवन यज्ञ सम्पन्न हो रहे है। इसी दिन शाम को श्री अग्रसेन धाम के प्रांगण में बाबा खाटू श्याम जी का भव्य संकीर्तन होने जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए अग्रवाल परिवार मिलन संघ के महिला विंग की स्टेट प्रेजिडेंट रीटा गोयल और जिला प्रधान सीमा मित्तल व संकीर्तन मंडल की प्रेजिडेंट स्वीटी बंसल ने बताया कि श्री अग्रसेन धाम अग्रवाल समाज का पंजाब में पहला ऐसा धाम है और इसका निर्माण चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस धाम के प्रति समस्त अग्रवाल समाज की धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है और सभी अग्रवाल इसे अपने बड़े बढ़ेरो का घर मानते है। उन्होंने कहा कि अब 18 जुलाई को करीब आठ महीने बाद फिर से श्री अग्रसेन धाम में रौनक लगेगी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम धाम के प्रमुख सेवादार संजय बंसल और उनकी टीम की देखरेख में किया जाएगा।
गौरतलब है कि श्री अग्रसेन धाम में 1100 दिवसीय हवन यज्ञ चल रहा है और इसी दिन 1008 हवन यज्ञ की लड़ी भी पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि श्री अग्रसेन धाम में होने वाले संकीर्तन में अग्रवाल समाज की महिला मंडल की तरफ से सारे इंतज़ाम किये जा रहै है।


