पिपली चिडिय़ा घर जाने के लिए अब बस स्टैंड से रॉग साइड जाने की नहीं पड़ेगी जरुरत,बीड पिपली पुल से रास्ता जोड़ा : धूमन सिंह किरमच

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर बीड पिपली सरस्वती नदी पुल के साथ रास्ता बनाकर चिडिय़ा घर तक जोड़ा।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 9 जुलाई : हरियाणा सरस्वती हैरिटेज विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर बीड़ पिपली सरस्वती नदी पुल के साथ रास्ता बनाकर चिडिय़ा घर तक पहुंचाया जा रहा है। ये रास्ता तैयार होने के बाद पिपली चिडिय़ा घर जाने वालों को बस स्टैंड से रॉग साइड से होकर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। ऐसा होने से हादसे होने का भय नहीं रहेगा और जाना भी आसान रहेगा।
उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने कहा कि दिल्ली या कुरुक्षेत्र की ओर से चिडिय़ा घर पिपली जाने के लिए बस स्टैंड पिपली के सामने से रॉग साइड होकर जाते हैं, जोकि जाने वालों के लिए बड़ी समस्या है और यहां पर हादसे होने का भी भय बना रहता है। इस समस्या पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संज्ञान लेते हुए समाधान करवाया है। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान करते हुए बीड पिपली के पास सरस्वती पुल के नीचे से चिडिय़ा जाने के लिए रास्ता तैयार किया जा रहा है। इस रास्ते के निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि चिडिय़ा घर जाने का रास्ता जल्द ही तैयार हो जाएगा। इसके बाद नागरिकों को रॉग साइड से जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। चिडिय़ा घर जाने के लिए पिपली पुल क्रॉस करके सर्विस लाइन से बीड पिपली सरस्वती नदी के पुल के नीचे से चिडिय़ा घर जाया जाएगे। इससे काफी नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और हादसे का भय भी खत्म हो जाएगा। इस सौगात पर उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी का आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सानंद कर्म मुक्ति देता है : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

Fri Jul 10 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 9 जुलाई : श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु धारा हिमाचल के ज़ोनल कोऑर्डिनेटरआचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि समर्थगुरु धाम, मुरथल, हरियाणा के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के सान्निध्य में प्रेम याेग कार्यक्रम के फीडबैक सेशन में ईश्वरीय श्रद्धा भक्ति और […]

You May Like

Breaking News

advertisement