कलेक्टर ने कोपाबेड़ा शासकीय उद्यान रोपणी का किया निरीक्षण, आधुनिकीकरण एवं उच्च गुणवत्ता पौध उत्पादन पर दिया जोर

कोण्डागांव, 10 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने गुरुवार को कोपाबेड़ा स्थित शासकीय उद्यान रोपणी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रोपणी का भ्रमण कर उद्यानिकी विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा रोपणी को आधुनिक संसाधनों के साथ चरणबद्ध तरीके से आधुनिकीकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने रोपणी में उपलब्ध विभिन्न उद्यानिकी फसलों का अलग-अलग श्रेणीकरण कर उन्हें व्यवस्थित रूप से विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि कृषकों एवं आमजन को विभिन्न प्रजातियों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके। उन्होंने ड्रैगन फ्रूट तथा आम की नवीनतम उन्नत किस्मों की आधुनिक खेती के प्रदर्शन (फ्रंटलाइन डेमोन्स्ट्रेशन) स्थापित करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने जिले के किसानों को सब्जी वर्गीय फसलों के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोपणी में आवश्यक संरचनाओं के विकास के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त सीडलिंग सहजता से उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर ने रोपणी परिसर के समग्र सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए, ताकि यह रोपणी किसानों के लिए एक आदर्श प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र के रूप में विकसित हो सके।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती करूणा कश्यप, रोपणी प्रभारी श्री लोकेश्वर प्रसाद सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नव आगंतुक खण्ड विकास अधिकारी भोजीपुरा विजय कांत मिश्रा का अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर किया जोरदार स्वागत

Sat Jul 11 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : भोजीपुरा ,कार्यालय विकास खण्ड भोजीपुरा में नव आगंतुक खण्ड विकास अधिकारी आदरणीय विजय कांत मिश्रा जी के कार्यभार संभालने एवं ब्लॉक आगमन पर ब्लॉक के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संघ पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर जोरदार तरीके से हार्दिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement