कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सीडीओई की नई वेबसाइट को किया लांच

22 हजार से अधिक शिक्षार्थियों को मिलेगा आधुनिक एवं सहज डिजिटल प्लेटफॉर्म का लाभ।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 10 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने शुक्रवार को सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) की नई वेबसाइट को लांच किया। यह पहल विश्वविद्यालय की डिजिटल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने तथा शिक्षार्थी-केंद्रित सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि सीडीओई की नई वेबसाइट का शुभारंभ उच्च शिक्षा में डिजिटल परिवर्तन और अकादमिक पहुंच के विस्तार के प्रति विश्वविद्यालय की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित यह मंच दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षार्थियों के लिए एक समग्र डिजिटल समाधान के रूप में कार्य करेगा, जिससे उन्हें अध्ययन, परीक्षा और अन्य शैक्षणिक सेवाओं से संबंधित जानकारी सहजता से प्राप्त हो सकेगी।
प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि नई वेबसाइट को आधुनिक डिज़ाइन, उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस और सरल नेविगेशन के साथ विकसित किया गया है। इसमें विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न शैक्षणिक एवं सहायता अनुभाग जोड़े गए हैं, जिससे देश-विदेश में अध्ययनरत शिक्षार्थियों को आवश्यक सूचनाएं और सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी-2020) के अनुरूप डिजिटल शिक्षण व्यवस्था को सशक्त बनाने तथा शैक्षणिक पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक उल्लेखनीय प्रयास है।
कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल ने सीडीओई की नई वेबसाइट के लिए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म विश्वविद्यालय की डिजिटल पहुंच को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा विद्यार्थियों के लिए शिक्षण एवं अधिगम अनुभव को अधिक प्रभावी, सुगम और गुणवत्तापूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सीडीओई की निदेशक प्रो. मंजुला चौधरी ने कहा कि नई वेबसाइट विद्यार्थियों के लिए एक व्यापक डिजिटल पोर्टल के रूप में कार्य करेगी। इसके माध्यम से पाठ्यक्रमों की जानकारी, प्रवेश प्रक्रिया, पर्सनल कॉन्टैक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) की समय-सारिणी, अध्ययन सामग्री, शिक्षार्थी सहायता सेवाएं, परीक्षा संबंधी सूचनाएं तथा अन्य महत्वपूर्ण अपडेट एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। इससे विद्यार्थियों का समय बचेगा और उन्हें बेहतर शैक्षणिक अनुभव प्राप्त होगा।
प्रो. मंजुला चौधरी ने बताया कि वर्तमान में सीडीओई से 22 हजार से अधिक शिक्षार्थी जुड़े हुए हैं। ऐसे में नई वेबसाइट का शुभारंभ डिजिटल पहुंच, शैक्षणिक सहयोग और विद्यार्थी सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला परिवर्तनकारी कदम साबित होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह उन्नत मंच विद्यार्थियों को अधिक दक्ष, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं प्रदान करेगा तथा भारत ही नहीं, विदेशों में अध्ययनरत शिक्षार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, प्रो. प्रदीप कुमार, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, डॉ. दीपक शर्मा मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

6 महीने से पेंडिंग सीएम विंडो की शिकायतों का अगली मीटिंग से पहले निपटान करें अधिकारी : विश्राम कुमार मीणा

Sat Jul 11 , 2026
मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से सीएम विंडो की शिकायतों की करी समीक्षा।सीएम विंडो की 12276 शिकायतों में से 12021 को डिस्पोज किया,120 ओवरडयू व 117 शिकायत इन-एक्शन। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 10 जुलाई : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सीएम विंडो की शिकायतों पर संबंधित विभाग अपनी एटीआर रिपोर्ट […]

You May Like

Breaking News

advertisement