अमृतवेला प्रभात सोसायटी सदस्यों द्वारा भजन-सत्संग कर सादगी से मनाया श्री लोकेश तलवाड़ का जन्मदिवस

फिरोजपुर (पंजाब), 20 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

    अमृतवेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों ने समिति सदस्य श्री लोकेश तलवाड़ के निवास स्थान पर भजन-सत्संग आयोजित कर उनका जन्मदिवस सादगी एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया।

        कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु स्मरण एवं भजन-कीर्तन से हुआ। इसके उपरांत सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ, आरती तथा मंगलकामना की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने श्री लोकेश तलवाड़ को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

        इस अवसर पर मोहिंदर बजाज प्रधान अमृतवेला प्रभात सोसायटी ने संदेश दिया कि प्रत्येक सनातनी को अपना जन्मदिवस आधुनिक दिखावे, डीजे एवं पाश्चात्य शैली के बजाय सनातन संस्कृति के अनुरूप ब्रह्ममुहूर्त में अपने इष्टदेव एवं गुरु का स्मरण, भजन-सत्संग, आरती एवं सेवा-भाव के साथ मनाना चाहिए। इससे परिवार और समाज में आध्यात्मिक संस्कारों का प्रसार होता है तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

 कार्यक्रम में मातृशक्ति सहित अमृतवेला प्रभात सोसायटी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सत्संग का आनंद प्राप्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम-एसपी ने सावन मास/कांवड़ यात्रा, गंगा घाटों पर स्नान एवं शिव मंदिरों में जलाभिषेक आदि को लेकर की बैठक, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Mon Jul 20 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत डीएम-एसपी ने सावन मास/कांवड़ यात्रा, गंगा घाटों पर स्नान एवं शिव मंदिरों में जलाभिषेक आदि को लेकर की बैठक, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश_ रायबरेलीः- 20 जुलाई 2026          जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार […]

You May Like

Breaking News

advertisement