श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन, छात्र पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व की शपथ

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में सोमवार को इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह के दौरान विद्यालय के आइंस्टीन, कलाम, न्यूटन एवं रमन हाउस के नव-निर्वाचित कैप्टन एवं वाइस कैप्टन के साथ-साथ हेड बॉय और हेड गर्ल को उनके दायित्व सौंपे गए। छात्र पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण करते हुए विद्यालय के अनुशासन, आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहने तथा अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यापिकाओं विधि एवं मोनिका राणा ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह और गर्व के माहौल से सराबोर दिखाई दिया। छात्र-छात्राओं ने नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं टीम भावना के महत्व को समझते हुए अपने नए दायित्वों को स्वीकार किया।
प्रधानाचार्या पूजा शर्मा ने नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने आचरण, सेवा-भाव और जिम्मेदारी के माध्यम से दूसरों के लिए प्रेरणा बनना है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रबंधक समिति ने भी सभी छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला में कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए 21 जुलाई से सामान्य स्थिति होने तक धारा 163 लागू : विश्राम कुमार मीणा

Tue Jul 21 , 2026
आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ धारा 223 के तहत होगी कार्रवाई। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए 21 जुलाई से सामान्य स्थिति होने तक बीएनएसएस 2023 की धारा 163 लागू की जाती है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement