सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की पहल माय भारत क्विज

कारगिल विजय दिवस पर ‘माय भारत क्विज’ के लिए नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज।
माय भारत क्विज छात्रों में राष्ट्रभक्ति और भारतीय सेना के शौर्य का संदेश पहुंचाने का है माध्यम।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा शिक्षा विभाग कुरुक्षेत्र के सहयोग से आयोजित की जा रही ‘माय भारत क्विज’ के सफल संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में थानेसर ब्लॉक के 100 विद्यालयों में आयोजित होने वाली प्रारंभिक क्विज़ प्रतियोगिता के सुचारु, पारदर्शी एवं प्रभावी संचालन के लिए 23 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे पंचायत भवन सभागार, कुरुक्षेत्र में नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के नामित नोडल अधिकारियों को प्रतियोगिता के आयोजन, परीक्षा संचालन, नियमावली, मूल्यांकन प्रक्रिया, समय-प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी, ताकि सभी विद्यालयों में प्रतियोगिता का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप एक समान एवं निष्पक्ष रूप से सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना, भारतीय सेना के शौर्यपूर्ण इतिहास से परिचित कराना तथा देश के गौरवशाली सैन्य इतिहास के प्रति सम्मान और जागरूकता विकसित करना है।
उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया राष्ट्रीय मूल्यों, तिरंगे के सम्मान और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत है। ‘माय भारत क्विज’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में डी प्लान योजना के तहत 15 करोड़ 22 लाख 5 हजार रुपए से करवाए जाएंगे विकास कार्य : कृष्ण लाल पंवार

Wed Jul 22 , 2026
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जिला विकास एवं निगरानी कमेटी की करी अध्यक्षता।डी प्लान के बजट से पहले पेंडिंग कार्यों को पूरा कर नागरिकों को पहुंचाएं लाभ। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में डी प्लान […]

You May Like

Breaking News

advertisement