कुरुक्षेत्र में डी प्लान योजना के तहत 15 करोड़ 22 लाख 5 हजार रुपए से करवाए जाएंगे विकास कार्य : कृष्ण लाल पंवार

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जिला विकास एवं निगरानी कमेटी की करी अध्यक्षता।
डी प्लान के बजट से पहले पेंडिंग कार्यों को पूरा कर नागरिकों को पहुंचाएं लाभ।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में डी प्लान योजना के तहत 15 करोड़ 22 लाख 5 हजार रुपए से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस डी प्लान के तहत आने वाले बजट से पहले बीच में रुके कार्यों को पूरा किया जाए, ताकि नागरिक उनका प्रयोग कर सके। इस राशि का प्रयोग संबंधित क्षेत्र और मद के लिए जाना चाहिए। इसके साथ ही एससीएसपी कम्पोनेंट का विशेष ध्यान रखना है और कार्य को करने से पहले उपायुक्त को भेजकर पास करवाना होगा। इस योजना के तहत बजट को समयबद्ध खर्च करते हुए कार्यों को पूरा करवाया जाए।
हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में डी प्लान को लेकर आयोजित जिला विकास एवं निगरानी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार का उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने स्वागत किया और बैठक के एजेंडे के बारे में बताया।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि 2026-27 वित्त वर्ष के लिए सरकार ने जिला कुरुक्षेत्र के लिए 15 करोड़ 22 लाख 5 हजार रुपए जारी किए हैं, इनमें 9 करोड़ 13 लाख 23 हजार जनरल कम्पोनेंट और 6 करोड़ 8 लाख 82 हजार रुपए एससीएसपी कम्पोनेंट का बजट शामिल हैं। इस बजट में पहले पिछले वित्त वर्ष के 67 लाख 93 हजार रुपए के कार्य किए जाएंगे और बची हुई राशि 14 करोड़ 54 लाख 12 हजार रुपए से नए कार्यों को किया जाएगा। इस राशि को जनसंख्या के आधार पर अलॉट किया जाता है। उन्होंने कहा कि डी प्लान के तहत मिली राशि का स्ट्रीट व ड्रेन पर 30 प्रतिशत, कम्यूनिटी सेंटर, चौपाल और पंचायत घर पर 10 प्रतिशत, स्कूलों व कॉलेजों में शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 प्रतिशत, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी और क्रेच पर 10 प्रतिशत, खेल पर 10 प्रतिशत और अन्य कार्य (हेल्थ, वाटर सप्लाई, सिंचाई, जनस्वास्थ्य, बिजली, ब्रिज और मार्ग, पशुपालन, बागवानी) पर 30 प्रतिशत राशि खर्च की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए 10 करोड़ 33 लाख 15 हजार रुपए तय किए गए हैं। थानेसर ब्लॉक के 1 करोड़ 90 लाख 54 हजार रुपए, पिहोवा ब्लॉक के लिए 2 करोड़ 4 लाख 42 हजार रुपए, शाहाबाद ब्लॉक के लिए 1 करोड़ 77 लाख 45 हजार रुपए, इस्माइलाबाद ब्लॉक के लिए 1 करोड़ 10 लाख 60 हजार रुपए, लाडवा ब्लॉक के लिए 1 करोड़ 13 लाख 15 हजार रुपए, बाबैन ब्लॉक के लिए 93 लाख 72 हजार रुपए, पिपली ब्लॉक के लिए 1 करोड़ 43 लाख 15 हजार रुपए शामिल हैं। इसी तरह थानेसर नगर परिषद के लिए 2 करोड़ 33 लाख 87 हजार रुपए, पिहोवा नगर पालिका के लिए 58 लाख 57 हजार रुपए, शाहाबाद नगर पालिका के लिए 64 लाख 22 हजार रुपए, लाडवा नगर पालिका के लिए 43 लाख 54 हजार और इस्माइलाबाद नगर पालिका के लिए 20 लाख 69 हजार रुपए शामिल हैं।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने रिपोर्ट देते हुए कहा कि जिला को पिछले वर्ष डी प्लान योजना में 15 करोड़, 22 लाख 5 हजार रुपए अलॉट हुए थे। वर्ष के अंत तक 31 मार्च 2026 तक 13 करोड़ 16 लाख 84 हजार रुपए यानी 86.51 प्रतिशत खर्च किए गए। करीब 67 लाख 93 हजार रुपए के छोटे कार्य पेंडिंग रह गए थे। जिन्हें इस वर्ष प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
इस बैठक में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहाबाद विधायक रामकरण, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, एसडीएम अमन कुमार, एसडीएम गुरविंद्र सिंह, नगराधीश आशीष कुमार, चेयरमैन सुभाष कलसाना, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, चेयरमैन गुरनाम सैनी, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि आईआईएचएस में सुपरन्यूमरेरी सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग संपन्न

Wed Jul 22 , 2026
रिक्त सीटों के लिए 27 जुलाई को होगी अंतिम काउंसलिंग। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सुपरन्यूमरेरी (खेल, केजी से पीजी सहित अन्य […]

You May Like

advertisement