भाजपा कार्यकर्ताओं ने आनासागर झील पर चलाया स्वच्छता अभियान, श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

Oplus_16908288

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आनासागर झील पर चलाया स्वच्छता अभियान, श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

अजमेर (वीवी न्यूज ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली)।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अजमेर की ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहर आनासागर झील के संरक्षण और स्वच्छता को लेकर एक विशेष श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने झील के तटीय क्षेत्रों में एकत्र होकर वृहद स्तर पर सफाई की।

​कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने झील किनारे बिखरे प्लास्टिक, कचरे और जलकुंभी को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान का मुख्य उद्देश्य आनासागर झील को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखना तथा आमजन में पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

​इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आनासागर अजमेर की जीवनरेखा और पहचान है। इसे स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी नागरिकों की साझी जिम्मेदारी है। भाजपा की ओर से समय-समय पर इस तरह के सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियान चलाए जाते रहेंगे।

​श्रमदान अभियान में भाजपा के स्थानीय नेता, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, वार्ड पार्षद एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे अपनी शहर की धरोहरों को स्वच्छ रखने में निरंतर अपना योगदान देंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पर सरकार खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed Jul 22 , 2026
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पर सरकार खिलाफ किया प्रदर्शन आजमगढ़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पार्टी नेताओं को हिरासत में लिए जाने तथा नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को आजमगढ़ मुख्यालय पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement