
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बदायूं ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
24 जुलाई 2025, कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं ।अभाविप ब्रज प्रान्त के जिला बदायूं द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह डायट कॉलेज के ऑडिटोरियम मेंआयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बदायूं सदर के मा.विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता जी,कार्यक्रम अध्यक्ष श्री वेदरतन शर्मा जी व प्रांत सह मंत्री सुश्री पायल गिहार जी, कार्यक्रम संयोजक श्री हरिमोहन पटेल जी,जिला संयोजक श्री अक्षित शाक्य जी, नगर एवं तहसील अध्यक्ष श्री कृष्णा हरी शर्मा जी,विभाग छात्रा प्रमुख वैष्णवी शर्मा जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता मंत्री अक्षत शाक्य हरि मोहन जी एवं श्री कृष्ण हरी शर्मा तहसील अध्यक्ष ने मेधावी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के किए गए कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न इंटर कॉलेज से आए हुए छात्र-छात्र उपस्थित थे


