नीट एवं सीबीएसई परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं एवं सरकार द्वारा दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में सत्यग्रह और कमिश्नरी से अंबेडकर पार्क तक कैंडल मार्च निकालकर छात्रों के प्रति एकजुटता की गई व्यक्त

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में नई दिल्ली में छात्र-छात्राओं के साथ हुई अभूतपूर्व घटनाओं तथा देशव्यापी स्तर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के क्रम में नीट एवं सीबीएसई सहित विभिन्न परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं एवं उसके उपरांत सरकार द्वारा की गई दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में एक गंभीर एवं निर्णायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत सत्यग्रह और बरेली कमिश्नरी से अंबेडकर पार्क तक कैंडल मार्च निकालकर छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त की गई।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि भले ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया हो, लेकिन जिन पुलिसकर्मियों ने आंदोलनरत छात्र-छात्राओं के साथ शर्मनाक व्यवहार किया, उनके विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। साथ ही छात्रों के विरुद्ध दर्ज की गई एफआईआर को तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पूरे घटनाक्रम पर देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। यदि समय रहते धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा ले लिया गया होता तो भारतीय जनता पार्टी द्वारा फैलाई गई अराजकता और छात्रों को सड़कों पर बैठकर आंदोलन करने की नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि शिक्षा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार ने कहा कि इन घटनाओं ने सरकार का वास्तविक चरित्र उजागर कर दिया है। जो सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने का दावा करती थी, उसी ने युवाओं की आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया। आज देश ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व यह देख रहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार जनभावनाओं को समझने और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012-13 में तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जिन सिद्धांतों और मूल्यों की बात करते थे, क्या आज प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने उन पर अमल किया है? किसी भी लोकतांत्रिक सरकार का दायित्व है कि वह जनता की आवाज सुने और उसके प्रति जवाबदेह बने।
वरिस्ट नेता नवाब मुजाहिदहसन ने कहा कि केवल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक स्पष्ट एवं विश्वसनीय प्रणाली विकसित करनी होगी। उन्होंने देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के बहकावे में न आए, क्योंकि यह सरकार न तो जनता के हितों की रक्षा कर पा रही है और न ही उसकी ऐसी कोई मंशा दिखाई देती है।
प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सम्मान, उनके अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा तथा देश के युवाओं की आवाज को दबाने के प्रत्येक प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा।
मुख्यरूप से पंडित राज शर्मा , तीर्थ मधुकर , तबस्सुम खान , शबनम मालिक , प्रवीण मिश्रा ,निधि शर्मा , सफ़दर अली , हाजी ज़ुबैर , इमरान खान ,मनोज शर्मा ,
जीतेन्द्र बाबू ,मनोज घोष ,पूनम डीप सिंह एड., राजकमल बेदी ,वरिष्ठ नेता अनिल देव शर्मा , प्रेम शंकर आनंद , तबरेज़ , मोबीन अंसारी ,अनुपम गुप्ता,
तारिक़ शहज़ाद ,गोरांक , रविंद्र सहारा , डॉ ग्रीश गंगवार , डॉ हरीश गंगवार ,
मोहम्मद क़ासिम , अकरम खान , मयंक वार्ष्णेय , ज़ोया नजमी , विपिन पटेल , अनिल चौधरी , सतीश चंद्र , योगेश जैस्वाल ,डॉ बिना जैस्वाल , इंजीनियर ज़ीशान अफरीदी ,साजिद अब्बासी , पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार , मास्टर महेंद्र गंगवार , तनवीर आलम , देवेंद्र श्रीवास्तव एड . , डॉ सरताज , अनुराग गंगवार ,आसिफ अली , संदीप चौधरी , आरपी चौधरी , विनोद , जय , हिमांशु , अविनाश , प्रियांशु , शहिद खान , आशा राम , नवाब मुजाहिद हसन , सुरेश दिवाकर , निशा , पी आर आनंद , आशीष रुस्तम मुज़म्मिल हुसैन , राजा राम साहू , चंद्रपाल सिंह , प्रेम शंकर आनंद
छोटे लाल माथुर , अमित कुमार दिवाकर , हसनैन , यामीन , सादिक़ , आफताब आलम , वंशीदार गंगवार , ज़हीर उद्दीन मुन्ना , राज कुमार फौजी , सादिक़ अंसारी , अकरम खान , यामीन राजा खान ,नफीस अंसारी , भरबीर बॉबी , आशा राम श्रीवास आदि।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कीचड़ से भरी है राह,जोखिम से भरा है राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों का सफर

Sun Jul 26 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली :नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थी एवं स्टाफ का कॉलेज आना जाना अत्यंत मुश्किल भरा हुआ है। कीचड़ भरे रास्ते से गुजरकर रोजाना विद्यार्थी व कॉलेज स्टाफ फिसल कर घायल हो रहे हैं। फतेहगंज पश्चिमी चिटौली रोड पर नगर पंचायत […]

You May Like

Breaking News

advertisement