तमसा तट पर रिलीफ इंडिया क्लब व विहिप गोरक्षा विभाग ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, स्व. वासुदेव पटेल को दी श्रद्धांजलि

तमसा तट पर रिलीफ इंडिया क्लब व विहिप गोरक्षा विभाग ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, स्व. वासुदेव पटेल को दी श्रद्धांजलि
​आजमगढ़। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रिलीफ इंडिया क्लब एवं विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) गोरक्षा विभाग, आर्यमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में लगातार दूसरे रविवार को व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। शहर के नरौली पुल के निकट स्थित सुख-शांति धाम परिसर में तमसा नदी के तट पर सैकड़ों पौधे रोपित कर आमजन को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।
​कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुई। इसके पश्चात विहिप गोरक्षा विभाग के पूर्व केंद्रीय मंत्री व समर्पित गौभक्त स्वर्गीय वासुदेव पटेल (निधन 23 जुलाई) को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विहिप गोरक्षा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गुरुप्रसाद सिंह एवं प्रान्त गोरक्षा प्रमुख सतीश राय के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनकी पुण्य स्मृति में पौधे लगाए।
​मुख्य अतिथियों ने रेखांकित किया वृक्षारोपण का महत्व
​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिर्ज़ापुर ब्लॉक प्रमुख बलवंत यादव ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय संकट से निपटने का सबसे प्रभावी माध्यम अधिक से अधिक पौधे लगाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की।
​विहिप गोरक्षा विभाग के प्रान्त अध्यक्ष राणा प्रताप राय ‘सोनू’ ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि सतत जनजागरण अभियान है। जब तक निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक प्रत्येक रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे और उनके संरक्षण की नियमित व्यवस्था की जाएगी।
​भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ राम सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक का दायित्व है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
​एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
​रिलीफ इंडिया क्लब के सचिव राघवेंद्र मिश्रा ‘लड्डू’ ने बताया कि उनकी संस्था और विहिप गोरक्षा विभाग पिछले कई वर्षों से यह अभियान चला रहे हैं। हर वर्ष विभिन्न चरणों में लगभग एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा जाता है।
​गणमान्य जनों की रही उपस्थिति
​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गोरक्षा विभाग के प्रान्त उपाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, प्रसिद्ध रामकथावाचक अलंकार कौशिक, शिशिर अस्थाना, गौरव रघुवंशी और अधिवक्ता मनोज सिंह उपस्थित रहे।
​इसके अलावा संतोष गुप्ता, अभय सिंह, उत्कर्ष सिंह, अंकुर गुप्ता, अनिरुद्ध सिंह, पंकज दुबे, आशुतोष मिश्रा, द्रोणाचार्य उपाध्याय, विभोर अग्रवाल, अम्बुज कुमार, बलराम गुप्ता, अंकित दुबे, विकास साहू, चंदन रावत सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, कार्यकर्ता और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement