मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री अमृतसर साहिब के दर्शन कर लौटे श्रद्धालु , पंजाब सरकार का जताया आभार

(पंजाब) फिरोजपुर 27 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री अमृतसर साहिब के पावन दर्शन कर 42 श्रद्धालुओं का जत्था सकुशल फिरोजपुर लौट आया। शहर पहुंचने पर श्रद्धालुओं का परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं महिंदर पाल बजाज, लोकेश तलवार, राजेश वासुदेवा, विपिन उप्पल, इंद्रजीत भाटिया, रमन शर्मा, पूरी साहिब हेमंत स्याल, अशोक कक्कड़, बजाज परिवार, चमन लाल व अन्य श्रद्धालु ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से उन्हें श्री अमृतसर साहिब में श्री हरिमंदिर साहिब, रामतीर्थ मंदिर, दुर्ग्याणा मंदिर, माता लालदेवी मंदिर और अन्य पावन तीर्थ स्थानों के दर्शन करने का अवसर मिला। यात्रा के दौरान आने-जाने, ठहरने और भोजन सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सरकार की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराई गईं, जिससे पूरी यात्रा आरामदायक और यादगार रही पंजाब सरकार द्वारा यात्रियों को उपहार भी दिए गए।
श्रद्धालुओं ने बताया था कि यह योजना विशेष रूप से बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने पंजाब सरकार की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं लोगों की धार्मिक आस्था को सम्मान देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देती हैं।
श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से अधिक से अधिक लोगों को पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन का लाभ मिल रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोटरी क्लब फ़िरोज़पुर ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों को एक फॉगिंग मशीन दी-दिनेश कटारिया

Mon Jul 27 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 27 जुलाई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= रोटरी इंटरनेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स ग्रांट के तहत, बॉर्डर एरिया में पब्लिक हेल्थ और साफ़-सफ़ाई के कामों में मदद के लिए, रेड क्रॉस सोसाइटी (ज़िला शाखा फ़िरोज़पुर) के ज़रिए हुसैनीवाला इंटरनेशनल बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल को एक फॉगिंग मशीन सौंपी गई।

You May Like

Breaking News

advertisement