
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत श्री मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम एवं प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर के साथ थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित त्रिवटीनाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्गों, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पुलिस ड्यूटी प्वाइंट तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से वार्ता की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।


