250 कांवरियों का जत्था (मध्य प्रदेश) उज्जैन महाकाल जल अभिषेक करने के लिए हुआ रवाना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, सावन के पवित्र महीने श्रावण मास में कांवरियों दुसरा जत्था महंत हरदेव गंगवार महंत बनवारी लाल यदुवंशी के नेतृत्व मध्य प्रदेश उज्जैन महाकाल जल अभिषेक करने के लिए हुआ रवाना, बरेली रेलवे जंक्शन पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व महापौर (मेयर) सुप्रिया ऐरन एवं यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के स्कूल प्रबंधन रमन जायसवाल ने कांवरियों का फूल माला और अंग वस्त्र पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
महंत डॉक्टर हरदेव गंगवार एवं महंत बनवारी लाल यदुवंशी ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से लगातार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्रो के सैकड़ों शिव भक्त कांवरियां मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल जल अभिषेक करने के लिए जाते हैं।
महंत डॉक्टर हरदेव गंगवार ने बताया कि आज 5 अगस्त बुधवार को 250 कांवरिया बरेली रेलवे जंक्शन से रवाना हुए। गुरुवार 6 तारीख को ओंकारेश्वर नर्मदा घाट से जल भरकर पांच दिनों तक 145 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर 12 तारीख को उज्जैन (महाकाल) महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। 14 तारीख को बरेली वापस लैटेगे। महाकाल जल अभिषेक करने जाने वालों में विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, अजय गुप्ता, विपिन जायसवाल, गौरव गंगवार, अतुल कठेरिया, रविन्द्र सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, खेमपाल गंगवार, सुनील गंगवार, पंडित सौरभ शर्मा, कमल शर्मा, अनिल कुमार, आदित्य गंगवार, सत्यपाल गंगवार, राम प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर राजेश शर्मा, ओमपाल, तिरलोकी नाथ, नरेन्द्र गंगवार, जगन्नाथ आदि लोग रहे‌।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना भमोरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त तमंचा सहित गिरफ्तार

Thu Aug 6 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : थाना भमोरा पुलिस ने अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे […]

You May Like

advertisement