
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, सावन के पवित्र महीने श्रावण मास में कांवरियों दुसरा जत्था महंत हरदेव गंगवार महंत बनवारी लाल यदुवंशी के नेतृत्व मध्य प्रदेश उज्जैन महाकाल जल अभिषेक करने के लिए हुआ रवाना, बरेली रेलवे जंक्शन पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व महापौर (मेयर) सुप्रिया ऐरन एवं यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के स्कूल प्रबंधन रमन जायसवाल ने कांवरियों का फूल माला और अंग वस्त्र पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
महंत डॉक्टर हरदेव गंगवार एवं महंत बनवारी लाल यदुवंशी ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से लगातार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्रो के सैकड़ों शिव भक्त कांवरियां मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल जल अभिषेक करने के लिए जाते हैं।
महंत डॉक्टर हरदेव गंगवार ने बताया कि आज 5 अगस्त बुधवार को 250 कांवरिया बरेली रेलवे जंक्शन से रवाना हुए। गुरुवार 6 तारीख को ओंकारेश्वर नर्मदा घाट से जल भरकर पांच दिनों तक 145 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर 12 तारीख को उज्जैन (महाकाल) महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। 14 तारीख को बरेली वापस लैटेगे। महाकाल जल अभिषेक करने जाने वालों में विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, अजय गुप्ता, विपिन जायसवाल, गौरव गंगवार, अतुल कठेरिया, रविन्द्र सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, खेमपाल गंगवार, सुनील गंगवार, पंडित सौरभ शर्मा, कमल शर्मा, अनिल कुमार, आदित्य गंगवार, सत्यपाल गंगवार, राम प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर राजेश शर्मा, ओमपाल, तिरलोकी नाथ, नरेन्द्र गंगवार, जगन्नाथ आदि लोग रहे।


