थाना भमोरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त तमंचा सहित गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : थाना भमोरा पुलिस ने अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त जीशान पुत्र रिफाकत अली निवासी ग्राम देवचरा थाना भमोरा जिला बरेली को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना भमोरा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करोड़ों रुपए के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को दाग लगाता नगर निगम स्वास्थ्य विभाग

Thu Aug 6 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली: करोड़ों रुपये की लागत से विकसित की जा रही स्मार्ट सिटी परियोजना पर सवाल उठने लगे हैं। सुभाष नगर माल गोदाम रोड पर जगह-जगह फैला कूड़ा नगर निगम के स्वच्छता प्रबंधन की पोल खोलता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि […]

You May Like

advertisement