14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन

कोंडागांव, 06 अगस्त 2026/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त 2026 को प्रातः 7.30 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ विकासनगर स्टेडियम से प्रारंभ होकर, जिला कोर्ट परिसर होते हुए नेशनल हाईव, जयस्तम्भ चौक, बाजार पारा होते हुए पुनः विकासनगर स्टेडियम में समाप्त होगी।
वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार यह दौड़ समस्त आयु वर्ग के बालक बालिका, महिला पुरूष के लिए है। इस दौड़ में स्वस्फूर्त भाग लेने के लिए धावक अपना पंजीयन खेल विभाग के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं। भाग लेने वाले 20 धावकों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लक्ष्य कोचिंग संस्थान में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Thu Aug 6 , 2026
कोंडागांव, 06 अगस्त 2026/ लक्ष्य कोचिंग संस्थान, कोंडागांव में बुधवार को जिला पुलिस के साइबर सेल द्वारा साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन अपराधों से बचाव विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला साइबर सेल एक्सपर्ट मनीष बोस ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को […]

You May Like

advertisement