जेल रोड पर सड़क धंसने के संबंध में लोक निर्माण विभाग ने जारी की स्थिति स्पष्ट

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

जेल रोड पर सड़क धंसने के संबंध में लोक निर्माण विभाग ने जारी की स्थिति स्पष्ट

रायबरेली, 06 अगस्त 2026
अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, रायबरेली महिपाल सिंह चौहान ने बताया कि जेल रोड पर सड़क धंसने संबंधी समाचार विभिन्न मीडिया संस्थानों में प्रसारित होने के उपरांत मामले का तत्काल संज्ञान लिया गया। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क को आवागमन हेतु सुरक्षित एवं मोटरेबल बना दिया गया है।
उन्होंने बताया कि संबंधित मार्ग पर जल निगम (शहरी), रायबरेली द्वारा सड़क के मध्य में गहरी सीवर लाइन बिछाई गई है। सीवर लाइन के चैंबर के क्षतिग्रस्त हो जाने से पाइप लाइन में रिसाव (लीकेज) हुआ, जिसके परिणामस्वरूप मिट्टी के सेटलमेंट के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए तत्काल आवश्यक मरम्मत कर सड़क को यातायात योग्य बना दिया गया है। मौसम अनुकूल होने के उपरांत उक्त स्थान पर बिटुमिनस (डामरीकरण) कार्य भी कराया जाएगा, जिससे सड़क का स्थायी रूप से पुनर्स्थापन सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि मार्ग के स्थायी रेस्टोरेशन (पुनर्स्थापन) के संबंध में जल निगम (शहरी) एवं नगर पालिका को आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचित कर दिया गया है। संबंधित विभागों के समन्वय से शीघ्र ही आवश्यक कार्य पूर्ण कराया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली- पांचवीं पुण्यतिथि पर स्व. कौशलेन्द्र प्रताप सिंह को दी श्रद्धांजलि

Fri Aug 7 , 2026
रिपोर्टर विपिन राजपूत पांचवीं पुण्यतिथि पर स्व. कौशलेन्द्र प्रताप सिंह को दी श्रद्धांजलि, 500 महिलाओं को वितरित की गई साड़ियां रायबरेली। हरचंदपुर विकासखंड के ग्राम पूरे मुन्ना सिंह (बरगदहा) में मंगलवार को स्वर्गीय कौशलेन्द्र प्रताप सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News

advertisement